Tuesday, 27 February 2018

अमेरिका का सबसे गन्दा शहर कौन सा है

New York city:-

New York city 1790 से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है. जबकि इस शहर का महानगरीय क्षेत्र विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्रों में से एक है. यह दुनियाँ का एक प्रमुख महानगर है. विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर इसके बहुत प्रभाव हैं. संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहां स्थित होने के कारण यह अंतर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केंद्र है.
भारत में आमतौर पर कहा, जाता है कि हम इस शहर को न्‍यूयॉर्क या पेरिस बना देंगे. न्‍यूयॉर्क को अमेरिका के बेहतरीन शहरों में शुमार किया जाता है. भारत और अन्‍य देशों से काफी पर्यटक न्‍यूयॉर्क जाते हैं. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका में न्यूयॉर्क सबसे गंदा शहर है. जी हां, देश के बाकी किसी भी स्थान की तुलना में यहां सबसे अधिक कीड़े-मकोड़े और कूड़ा पाया जाता है.
NewYork city को अमेरिका का सबसे गंदा शहर हमने नहीं, बल्कि खुद वहां की एक एजेंसी ने घोषित किया है. दरअसल, अमेरिका की साफ-सफाई सेवा कंपनी बिजी बी ने सरकारी आंकड़ों की समीक्षा के आधार पर यह बात कही है. समाचार एजेंसी और अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी सिन्हुआ ने भी रिपोर्ट पेश की है. इस नई रिपोर्ट में कीड़े-मकोड़ों और कूड़ा करकट के आधार पर समूचे अमेरिका के 40 शहरों को सूचीबद्ध किया गया है.
न्यूयॉर्क शहर बिग एप्पल के उपनाम से प्रचलित है. इसे बिजी बी के सबसे अधिक गंदे शहरों की सूची में 427.9 के अंकों के साथ शीर्ष स्थान मिला. लॉस एंजेलिस 317.8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा.रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क में करीब 90 लाख 4000 घरों के पास की सड़कों या संपत्तियों पर कूड़ा रहता है. लगभग 23 लाख घरों में चूहे या कॉकरोच पाए गए हैं. न्यूयॉर्क में जनसंख्या घनत्व प्रति वर्ग मील 28,000 हैं.

                                     कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • अमेरिका की New York city है सबसे गंदी.
  • यहां सबसे अधिक कीड़े-मकोड़े और कूड़ा पाया जाता है.
  • लॉस एंजेलिस 317.8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा.











































No comments:

Post a Comment